Average rating based on 967 reviews.
हाशिए पर कौन ? June 29, 2018 by Anuj Agarwal देश व दुनिया में गजब की राजनीति हो रही है। हाशिए पर पड़े किम जोंग अब अमेरिका के मित्र हैं तो नए आयात कर ठोक अमेरिका चीनी व्यापार को ही हाशिए पर धकेलने की कोशिश में है। इधर हाशिए पर पड़े पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी की संघ मुख्यालय जाने की गुगली से पूरी कांग्रेस व उसकी रणनीति ही हाशिए पर आ गई है। यूं तो लोकसभा चुनावों में अभी एक वर्ष का समय है किंतु मीडिया ने कुछ ऐसा माहौल बना रखा है कि मानो कल ही चुनाव होने जा रहे हैं। पिछले एक माह में सरकार के कार्यों की समीक्षा, आलोचना, नए विपक्षी गठबंधन पर गहन चर्चा, संभावित मुद्दों और विकल्पों पर पिछले एक माह में इतनी ज्यादा चर्चा दिशाहीन हो चुकी है कि आम जनता और उसके रोजमर्रा की जरूरतों के मुद्दे हाशिए पर आ चुके हैं। इनके बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री बिना बात ही उपराज्यपाल के प्रतीक्षा कक्ष में मंत्रियों सहित 9 दिन परसे रहे और बिना कारण ही उठकर निकल भी लिए और दिल्ली का पूरा प्रशासन व जनता हाशिए पर आ गई। यूं तो हाशिए पर ईमानदारी भी है और सरकारी अमला लूट और भ्रष्टाचार ...